Himachal : हरिपुरधार सिविल अस्पताल में स्टाफ सुविधाओं की कमी पर भाजपा ने उठाए सवाल, लगाया ये आरोप

punjabkesari.in Sunday, Aug 16, 2026 - 03:34 PM (IST)

Sirmaur News : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं ने हरिपुरधार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) को सिविल अस्पताल में अपग्रेड किए जाने के बावजूद डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य सुविधाओं के लिए पद स्वीकृत नहीं किए जाने पर सवाल उठाये हैं।

सिरमौर जिला भाजपा प्रवक्ता मेला राम शर्मा, राज्य युवा मोर्चा सचिव प्रताप रावत और पंचायत प्रधान दिवाली खडान ने आरोप लगाया कि सरकार की अधिसूचना पिछड़े क्षेत्र के लोगों को गुमराह करने का प्रयास है। उन्होंने सवाल किया कि डॉक्टरों और अन्य चिकित्सा कर्मियों के बिना अस्पताल कैसे संचालित होगा। भाजपा नेताओं ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने 2021 में हरिपुरधार सीएचसी को सिविल अस्पताल में अपग्रेड कर डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के पद स्वीकृत किये थे। उन्होंने कहा कि इसके बाद वहां चिकित्सा कर्मियों ने काम भी शुरू कर दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद अस्पताल का दर्जा वापस लेकर इसे फिर सीएचसी कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले चार वर्षों में पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं नहीं होने के कारण क्षेत्र में दुर्घटनाओं में कई लोगों की मौत हुई।

भाजपा नेताओं ने सरकार से अस्पताल के लिए आवश्यक पद स्वीकृत करने और पर्याप्त बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कांग्रेस पर पुराने फैसले को बहाल करने का राजनीतिक श्रेय लेने का आरोप लगाया और कहा कि जनता को गुमराह करने का प्रयास पार्टी के लिए 2027 के विधानसभा चुनाव में नुकसानदेह हो सकता है। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News