शिमला पहुंचे BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, पार्टी पदाधिकारियों के साथ विधायकों व मोर्चों की लेंगे बैठक

Sunday, Aug 07, 2022 - 11:37 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह रविवार देर शाम शिमला पहुंचे। शिमला में सौदान सिंह पार्टी पदाधिकारियों के साथ-साथ भाजपा विधायकों व पार्टी के अग्रणी मोर्चों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीति तैयार करेंगे। उधर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के स्वागत मौके पर संजीव कटवाल ने कहा कि सरकार ने समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। हिमकेयर, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री सहारा योजना और मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना राज्य के लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो रही हैं। ऐसे में कांग्रेस को चाहिए कि वह हिमाचल में हो रहे सकारात्मक बदलावों को देखे और निजी फायदे के लिए सरकार की आलोचना करना बंद करे। राज्य सरकार ने राज्य में स्वास्थ्य देखभाल के दायरे को बढ़ाने की दृष्टि से हिमकेयर योजना शुरू की है। इस योजना के तहत हिमाचल में 6 लाख 18 हजार परिवार पंजीकृत हैं। डबल इंजन सरकार ने इन दोनों योजनाओं के जरिए साढ़े 4 लाख लोगों के मुफ्त इलाज पर करीब 463 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।  

लोगों का सत्ताधारी भाजपा से हुआ मोह भंग : नरेश चौहान
उधर, प्रदेश कांग्रेस मीडिया अध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा कि प्रदेश में लोगों का सत्ताधारी भाजपा से मोह भंग हो चुका है। देश व प्रदेश में लोग महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त हो चुके हैं। बागवान व किसान के साथ-साथ कर्मचारी वर्ग भी निराश है तथा सभी सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। ऐसे में प्रदेश के लोग कांग्रेस की ओर नजरें गड़ाए बैठे हैं। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay