BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह पहुंचे शिमला, सत्ता-संगठन से जुड़े अहम विषयों पर करेंगे चर्चा

Wednesday, Jul 13, 2022 - 09:31 PM (IST)

शिमला (कुलदीप): भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह बुधवार सायं अचानक शिमला पहुंचे। सौदान सिंह यहां पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप और अन्य भाजपा नेताओं से सत्ता-संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। इसमें शिमला नगर निगम के चुनाव और मौजूदा सियासी हालात पर चर्चा हो सकती है। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष खीमी राम के कांग्रेस में शामिल होने जैसे विषय पर भी बैठक में चर्चा हो सकती है। इसके अलावा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की हैदराबाद में संपन्न हुई बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुसार संगठन के कामकाज को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा की जा सकती है। वह सत्ता और संगठन का फीडबैक भी लेंगे तथा इसके आधार पर आगामी समय में किसी तरह का बदलाव हो सकता है। यानी विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए पार्टी को जो भी उचित लगेगा, उसके अनुसार सत्ता एवं संगठन स्तर पर बदलाव हो सकते हैं। इसके संकेत पार्टी आलाकमान पहले भी कई बार दे चुका है।

शिमला पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने किया स्वागत
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह का शिमला पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, उपाध्यक्ष पायल वैद्य, सचिव प्यार सिंह कंवर, कोषाध्यक्ष संजय सूद, और सह-मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा इस अवसर पर मौजूद थे। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay