किनौर हादसे पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जताया दुख

Sunday, Jul 25, 2021 - 09:35 PM (IST)

शिमला (योगराज): भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने किन्नौर के सांगला में हुए भूस्खलन से 9 पर्यटकों की मृत्यु पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने घटना में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में भाजपा पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की। 

Content Writer

Vijay