BJP में 10 लाख नए सदस्य शामिल होना गर्व की बात : पवन

Friday, Sep 20, 2019 - 10:14 AM (IST)

मंडी (ब्यूरो): मंडी संसदीय क्षेत्र संगठनात्मक चुनाव प्रबंधन एवं योजना बैठक व कार्यशाला का आयोजन प्रदेश महामंत्री राम सिंह की अध्यक्षता में हुआ। भाजपा के संगठन मंत्री पवन राणा ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि भाजपा परिवार में 10 लाख नए सदस्य शामिल हुए हैं। प्राथमिक सदस्यता अभियान के साथ-साथ सक्रिय सदस्यता अभियान में भी भाजपा हिमाचल प्रदेश अपने तय लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा अपने आंतरिक लोकतांत्रिक प्रणाली के चलते विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनी है, इसलिए चुनाव प्रभारियों से अपेक्षा है कि वे भाजपा संविधान के अनुरूप निष्पक्ष व सर्वसम्मति से चुनाव करवाने में सफल रहेंगे। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक दृष्ठि से यह चुनाव अति महत्वपूर्ण हैं और इस दृष्ठि से चुनाव प्रभारियों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है।

बूथ समितियों के चुनाव 30 सितम्बर तक संपन्न हो जाएंगे और उसके बाद 11 अक्तूबर तक मंडल अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया आरंभ होगी तथा उसके पश्चात जिला अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव संपन्न होंगे। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी व सांसद राम स्वरूप शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा, सुंदरनगर के जिलाध्यक्ष व विधायक राकेश जम्वाल, मंडी जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार शर्मा और प्रदेश प्रवक्ता शशि दत्त सहित सभी मंडलों में नियुक्त मंडल चुनाव प्रभारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

चुनाव प्रभारियों की भूमिका अहम

प्रदेश चुनाव प्रभारी राम स्वरूप शर्मा ने कहा कि प्राथमिक सदस्यता अभियान और सक्रिय सदस्यता अभियान के सफलतापूर्वक संपन्न होने के पश्चात अब चुनाव प्रक्रिया महत्वपूर्ण दौर में पहुंच गई है और ऐसे में चुनाव प्रभारियों की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है।

 

kirti