भाजपा महिला मोर्चा ने युवती से बलात्कार मामले में DC को सौंपा ज्ञापन (Watch Video)

Tuesday, Apr 30, 2019 - 03:05 PM (IST)

शिमला(योगराज): शिमला के ढली थाना में हरियाणा की एक युवती के साथ हुई दरिंदगी को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने उपायुक्त शिमला के माध्यम से पुलिस महानिदेशक को एक ज्ञापन भेजा है। साथ ही उन्होंने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। दरअसल भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य और भाजपा युवा मोर्चा की उपाध्यक्ष शीतल व्यास ने कहा कि शिमला जैसे शांत शहर में इस तरह की घटनाएं शर्मनाक है।

उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन को घटना में संलिप्त लोगों को जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डालना चाहिए। भाजपा महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री से जल्द कार्रवाई की मांग की है। जिससे प्रदेश में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लग सके। महिला मोर्चा ने शक्ति एप्प और गुड़िया हेल्पलाइन के बारे में भी महिलाओं को जागरूक करने की बात कही है।
 

kirti