सीएम जयराम सहित भाजपा नेताओं ने पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री पंडित सुखराम के निधन पर जताया शोक

Wednesday, May 11, 2022 - 07:45 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, महासचिव राकेश जमवाल, त्रिलोक जमवाल, त्रिलोक कपूर और संगठन महासचिव पवन राणा ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री पंडित सुखराम की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। 

मुख्यमंत्री ने अपने ट्विटर अकाऊंट से ट्वीट करते हुए लिखा है कि मंडी से पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ नेता पंडित सुखराम जी के देहांत की खबर सुनकर दुःखी हूं। राजनीतिक क्षेत्र में उनका अहम योगदान रहा है, जिसे सदैव स्मरण किया जाएगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकग्रस्त परिवार जनों को संबल प्रदान करें।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमारे वरिष्ठ सहयोगी पंडित सुखराम जी के निधन का समाचार सुनकर स्तब्ध हूं। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे और शोकाकुल परिवार को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति दे।

सुरेश कश्यप ने कहा कि हम प्रार्थना करते हैं कि ईश्वर उनके परिवार को इस दुखद घड़ी को झेलने की शक्ति दें और दिवंगत आत्माको शांति मिले। सुखराम एक दूरदर्शी नेता और एक उत्कृष्ट सांसद थे, यह हमारे राज्य के लिए एक अपूर्णीय क्षति है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay