भाजपा को एक और बड़ा झटका, अब इस नेत्री ने थामा कांग्रेस का दामन

Friday, Jul 22, 2022 - 09:40 PM (IST)

शिमला (राक्टा): प्रदेश कांग्रेस ने सत्ताधारी दल भाजपा को एक और बड़ा झटका दिया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को भाजपा नेत्री इंदु वर्मा ने दिल्ली में कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस के सचिव सुधीर शर्मा और अनिरुद्ध सिंह भी मौजूद रहे। लंबे समय से इंदु वर्मा के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा गर्मायी थी। इससे पहले भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष खीमी राम शर्मा ने कांग्रेस का दामन थामा था। 

भाजपा में लगातार मची हुई है भगदड़ : शुक्ला
इंदु वर्मा के कांग्रेस के शामिल होने पर राजीव शुक्ला ने कहा कि हिमाचल भाजपा में लगातार भगदड़ मची हुई है। प्रदेश के जो हालात हैं, वहां निश्चित रूप से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। प्रदेश में 4 उपचुनाव के नतीजों केबाद लगातार माहौल भाजपा के विरुद्ध बनता चला जा रहा है। उन्होंने कहा कि चाहे महंगाई का मसला हो, बेरोजगारी का मसला हो, बागवानों का मसला हो, किसानों का मसला हो, महिलाओं और युवाओं से जुड़े मसले हों, सरकार हर वर्ग को राहत देने में विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि आज इंदु वर्मा ने कांग्रेस की सदस्यता लेने का फैसला किया है, उनका कांग्रेस पार्टी में स्वागत है।  

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay