भाजपा प्रभारी ने पूर्व सीएम शांता कुमार की पत्नी के निधन पर व्यक्त किया शोक

Sunday, Jan 24, 2021 - 04:53 PM (IST)

शिमला (योगराज) : भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के निजी निवास पालमपुर में जाकर उनकी पत्नी संतोष शैलजा के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संतोष शैलजा, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के जीवन में कंधे से कंधा मिलाकर चलीं और उनकी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण रही। वह एक शिक्षाविद, प्रसिद्ध लेखिका एवं कवियित्री भी थी। उनके अनेक कहानी संग्रह, उपन्यास एवं कविता संग्रह प्रकाशित हुए है। प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने दूरभाष के माध्यम से पूर्व सांसद महेश्वर सिंह की माता राजमाता यीना देवेश्वरी के निधन पर परिजनों से अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। यीना देवेश्वरी का हाल ही में निधन हो गया था।
 

prashant sharma