टिकट आबंटन के बाद रूठों को मनाने में जुटी BJP, जानिए क्या बोले CM जयराम (Video)

Sunday, Mar 24, 2019 - 03:31 PM (IST)

शिमला (योगराज): हिमाचल में भाजपा प्रत्याशियों के नामों की घोषणा के बाद टिकट न मिलने से अब बगावत के सुर तेज होने लगे हैं। भाजपा विधायक सुरेश चंदेल और पंडित सुखराम के कांग्रेस में जाने की चर्चाओं के बाद भाजपा ने दोनों नेताओं को मनाने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि सुरेश चंदेल से दिल्ली में इस विषय पर विस्तार से बात हुई है और पंडित सुखराम से भी आज मंडी में बातचीत की जाएगी। टिकट घोषित होने के बाद अब किसी मे नाराजगी की कोई भी संभावना नहीं बची है।

प्रदेश की चारों सीटों पर जीत दर्ज करेगी भाजपा

उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के टिकट घोषित होने के बाद प्रदेश कांग्रेस ने जो लिस्ट राष्ट्रीय नेतृत्व को सौंपी थी वह पैनल ही विड्रॉ कर दिया है, जिससे साफ जाहिर होता है कि हिमाचल में भाजपा फिर से अपना परचम लहराएगी। पार्टी ने सभी मजबूत प्रत्याशियों को टिकट दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें चार सीटों को जिताने की जिम्मेदारी दी है, उसे वह पूरी जंग की तरह लड़ेंगे और चारों सीटो को मोदी की झोली में डालेंगे।

Vijay