अनुराग ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, लोकसभा में मुख्य सचेतक बने

punjabkesari.in Tuesday, Jul 17, 2018 - 05:24 PM (IST)

दिल्ली/शिमला। भारतीय जनता पार्टी ने हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर का कद बढ़ा दिया है। पार्टी ने उन्हें लोकसभा में पार्टी का नया सचेतक नियुक्त किया है। भाजपा संसदीय दल की कार्यकारिणी की बैठक में यह फैसला लिया गया। अनुराग ठाकुर को राकेश सिंह के स्थान पर सचेतक नियुक्त किया गया है जिन्हें कुछ समय पूर्व पार्टी की मध्य पदेश इकाई का अध्यक्ष बनाया गया है। संसदीय दल की कार्यकारिणी की बैठक संसद के मानसून सत्र के लिए पार्टी की रणनीति पर विचार करने के लिए बुलाई गई थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News