गौ तस्करी को लेकर भाजपा व देव समाज ने निकाली आक्रोश रैली, मालराेड पर किया धरना प्रदर्शन

punjabkesari.in Tuesday, Jul 16, 2024 - 06:26 PM (IST)

मनाली: भाजपा मनाली मंडल के नेतृत्व में भाजपा के सभी संगठनों व देव समाज से जुड़े लोगों ने गौ तस्करी को लेकर मालरोड मनाली में हल्ला बोला। कार्यकर्त्ताओं ने पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर के नेतृत्व में रामबाग चौक से लेकर मॉडल टाऊन तक आक्रोश रैली निकाली। गौ तस्करों पर उचित कार्रवाई न करने पर कार्यकर्त्ताओं ने प्रदेश सरकार के प्रति रोष प्रकट किया। उन्होंने घाटी वासियों से गौ संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की। कार्यकर्त्ताओं ने हाथ में स्लोगन लिखे बोर्ड के साथ नारेबाजी की और गौ तस्करों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। आक्रोश रैली निकालने के बाद मालरोड में नेताओं ने लोगों को संबोधित किया। 

पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि अब गौ माता पर अत्याचार सहन नहीं होगा, यह मामला संवेदनशील है। मंडी, रोहतांग व दारचा में गऊओं से भरे ट्रक पकड़े हैं लेकिन सरकार द्वारा इस मामले को गंभीरता से न लेना चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि मढ़ी से 500 से अधिक पशुओं का गुम होना दुर्भाग्यपूर्ण है। माता हिडिम्बा, गौतम ऋषि, व्यास ऋषि व कंचन नाग देवता के आदेशानुसार गौ संरक्षण के लिए बाहंग में गौशाला का शुभारंभ किया था। भाजपा सरकार ने बेसहारा पशुओं की समस्या को प्राथमिकता में लिया था लेकिन कांग्रेस सरकार पशुधन को लेकर गम्भीर नहीं है। उन्होंने कहा कि यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है। गौ माता पर हो रहा अत्याचार एक सामाजिक बुराई है, जिससे सभी को एक साथ लड़ना होगा। उन्होंने लोगों से भी आग्रह किया कि गाय को बेसहारा न बनाएं तथा सरकार गौसदनों को मजबूत करे। 

इस दौरान बंजार के विधायक सुरेंद्र सौरी, दानवेन्द्र, नगर परिषद के अध्यक्ष चमन कपूर व मकरध्वज ने कहा कि सरकार इस मामले को गम्भीरता से ले अन्यथा लोग सड़कों पर उतरने को विवश होंगे। इस दौरान मंडल के अध्यक्ष ठाकुर दास ने आक्रोश रैली में भाग लेने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया। इस दौरान मढ़ी में ट्रक पकड़ने वाले मुहम्मद व यूसुफ सहित सौरभ, आदित्य व सुंदर ठाकुर को सम्मानित किया।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News