सर्वे रिपोर्ट के आधार पर दोबारा सता में आ रही भाजपा : जयराम ठाकुर

punjabkesari.in Monday, Dec 05, 2022 - 08:50 PM (IST)

बिलासपुर (राम सिंह): परिधि गृह बिलासपुर पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का भाजपा नेताओं व कार्यकत्र्ताओं ने स्वागत किया, जिसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए सी.एम. जयराम ठाकुर ने कहा कि इस बार हिमाचल प्रदेश में रिकार्डतोड़ मतदान हुआ है और इसके साथ ही सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर वह दोबारा सता में आ रहे हैं और भाजपा अदला-बदली का रिवाज बदतले हुए पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना रही है। इसके साथ ही कांग्रेस विधायक दल के एक गुट द्वारा कांग्रेस हाईकमान को पत्र भेज विधायकों में से ही मुख्यमंत्री बनाए जाने की अपील पर सी.एम. जयराम ठाकुर ने चुटकी लेते हुए कांग्रेस के सी.एम. उम्मीदवार नेताओं को पहले विधायक बनने की नसीहत दे डाली। जयराम ठाकुर का कहना है कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं में सी.एम. बनने की जरूरत से ज्यादा जोश व जल्दबाजी है, मगर जब चुनाव के नतीजे सामने आएंगे तो भाजपा सत्ता में काबिज होगी और उनके सी.एम. बनने के सारे ख्वाब खाक में मिल जाएंगे। अब बस इंतजार है तो 8 दिसम्बर को चुनाव परिणाम आने का।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News