शर्मनाक! घास काटने गई महिला को पहले किए अश्लील इशारे और फिर की गाली-गलौच, मामला दर्ज

punjabkesari.in Monday, Aug 24, 2026 - 12:42 PM (IST)

Bilaspur News : जिला बिलासपुर के थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाले गांव हरिदेवी की एक महिला के साथ अश्लील इशारे, गाली-गलौच और मारपीट करने का मामला सामने आया है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, उसकी बहू गत दिवस जब खेत में घास काटने के लिए गई थी। वहां एक व्यक्ति और उसके पुत्र ने उसकी बहू को अश्लील इशारे किए और गाली-गलौच की। शिकायत के आधार पर थाना भराड़ी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

मामले की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि मामले में जांच जारी है और जांच के बाद ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News