पुलिस को देखकर भागे 2 बाइक सवार, 93 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार

Sunday, Jan 12, 2020 - 10:02 PM (IST)

करसोग (धर्मवीर गौतम): करसोग में नशे का कारोबार करने वाले लोगों पर पुलिस ने पूरी तरह शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने गश्त के दौरान 2 युवकों से चरस बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपियों को कल न्यायलय में पेश किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार रविवार को स्थानीय पुलिस गश्त पर थी तो कढ़ोण के पास 2 बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। इस पुलिस ने पीछा कर उनको धर दबोचा।

पुलिस ने जब उक्त दोनों युवकों की तलाशी ली तो उनके पास से पॉलीथीन में लिपटा हुआ काले रंग का पदार्थ मिला। जांच करने पर पता चला कि यह चरस है और इसकी मात्रा 93 ग्राम पाई गई। पुलिस ने एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है तथा बाइक को भी कब्जे में लिया है। मामले की पुष्टि एसआई रामलाल ने की है।

Vijay