बस से टकराई बाइक, चालक घायल

punjabkesari.in Sunday, Dec 13, 2020 - 05:17 PM (IST)

तुनुहट्टी(संजय):पठानकोट-चम्बा एन.एच. पर पंजपुला के निकट एक बाइक परिवहन निगम की बस से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक को चोटें आई हैं। उसे उपचार के लिए मैडीकल कॉलेज चम्बा पहुंचाया गया है। यहां उपचार चल रहा है। दर्शन कुमार (42) पुत्र संसार चंद निवासी गांव बढ़ी बदाटू पंचायत ढलोग शनिवार को अपने रिश्तेदारों के पास उबार (चुवाड़ी) गया था। रविवार को सुबह अपने घर लौट रहा था। करीब 9 बजे वह नैनिखड के पंजपुला के समीप पहुंचा तो सामने से पंजाब पथ परिवहन की बस पी.बी.07- 5436 आ रही थी। यह बस बनीखेत से पठानकोट की ओर जा रही थी। दर्शन बस को देख संतुलन बनाने लगा पर बाइक अनियन्त्रित होकर बस के साथ जा टकराई। इससे उसे चोटें आई। आसपास के लोगों ने दुर्घटना होते देख भागते हुए बाइक सवार के पास जाकर उसको सड़क से उठाया व बनीखेत पुलिस चौकी व एम्बुलैंस को सूचना दी। इसके बाद 108 एंबुलैंस के माध्यम से घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चम्बा ले जाया गया। घायल के पैर में चोट लगी है। वहीं दोनों पक्षों के बीच समझौता होने पर पुलिस में मुकदमा नहीं हो पाया है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kaku Chauhan

Recommended News

Related News