बड़ी सफलता : चरस के साथ इंजीनियरिंग कॉलेज के 2 छात्र गिरफ्तार

Tuesday, Mar 05, 2019 - 09:54 PM (IST)

जोगिंद्रनगर: जोगिंद्रनगर पुलिस ने नाके के दौरान इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा में पढऩे वाले 2 छात्रों से 140 ग्राम चरस बरामद कर उन्हें हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार पुलिस द्वारा सहायक उपनिरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर घट्टा के समीप नाका लगा रखा था। इस दौरान 2 युवक स्कूटी पर एहजू की तरफ से आए। इस दौरान जब उन्हें जांच के लिए रोका गया तो उनसे 140 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने शुभम ताखी पुत्र सुनील दत्त निवासी देवपाल चौक हमीरपुर व साहिल शर्मा पुत्र अनिल कुमार निवासी थाणा तहसील जुब्बल (शिमला) को हिरासत में लिया है। डी.एस.पी. मदनकांत शर्मा व एस.एच.ओ. जोगिंद्रनगर संदीप शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

Vijay