किन्नौर से बड़ी खबर: सतलुज नदी में गिरी कार, रस्सियों के सहारे शवों को निकाला बाहर (Video)

punjabkesari.in Friday, Sep 14, 2018 - 07:20 PM (IST)

किन्नौर (बिशेषर): हिमाचल के किन्नौर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां कल्पा से आगे रोघी सुसाइड प्वाइंट से एक कार सतलुज नदी में गिर गई। हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस और प्रशासन लोगों की सहायता से खाई से शव निकालने में लगा हुआ है।
PunjabKesari

बताया जाता है कि हादसा शिमला से 250 किमी दूर हुआ। हैरानी की बात यह है कि घटना तीन दिन पहले यानी 10 सितंबर की है, लेकिन इसके बारे में शुक्रवार को पता चला। दरअसल, सतलुज नदी के किनारे घास काट रहे लोगों ने देखा कि यहां एक कार गिरी हुई है।
PunjabKesari

उन्होंने तुरंत प्रशासन को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर पर पहुंचे।
PunjabKesari

उन्होंने होमगार्ड जवानों द्वारा तीनों मृतकों के शवों को रस्सियों के सहारे बाहर निकलवाया। पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News