सैल्फ हैल्प ग्रुप की महिलाओं के उत्पाद बेचने के लिए ऊना में लगेगा बड़ा मेला : सतपाल सत्ती

Saturday, Sep 11, 2021 - 05:04 PM (IST)

ऊना (अमित): जिला ऊना में कार्य कर रहे स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को अपने उत्पाद बेचने के लिए बड़ा मेला आयोजित होगा। इस मेले में स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अपने उत्पाद बेच पाएंगी। वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने ऊना मुख्यालय पर स्वयं सहायता समूहों से जुडी महिलाओं के साथ बैठक की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने महिलाओं को सरकार की विभिन्न स्कीमों बारे जानकारी दी।

महिलाओं ने वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती को बताया कि उन्हें उत्पाद बेचने के लिए बाजार उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिस पर सतपाल सत्ती ने कहा कि आगामी नवम्बर-दिसंबर माह में बड़ा मेला लगाकर उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक व मानसिक रूप से सशक्त किया जाएगा। प्रदेश व केंद्र सरकार स्वयं सहायता समूह बनाकर आजीविका मिशन के तहत अच्छा काम कर रही हैं, आने वाले समय में महिलाओं को लंबे समय तक इसका लाभ मिलेगा।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay