मंडी में बड़ा हादसा: नदी में गिरी कार, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Sunday, Nov 17, 2019 - 11:35 AM (IST)

मंडी: मंडी जिला में एक बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां एक कार के नदी में गिरने से 3 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि 3 अन्य गंभीर बताए जा रहे हैं। बता दें कि हादसा रविवार सुबह हुआ। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक शनिवार रात करीब साढ़े 12 बजे पंडोह डैम के आगे कैंची मोड़ के पास यह हादसा हुआ। हादसे के समय कार चंबा से कुल्लू की तरफ जा रही थी। मुकाम कैंची मोड के पास वह बेकाबू होकर सड़क से नीचे नदी में गिर गई। कार में 6 लोग सवार थे। तीन शवों को पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक चंबा जिले के बताए जा रहे हैं।
 

Ekta