कुल्लू में भुंतर पुल पर बवाल, एक बार फिर सड़कों पर उतरे लोगों ने प्रशासन को घेरा (Video)

punjabkesari.in Friday, Aug 23, 2019 - 02:27 PM (IST)

 कुल्लू (दिलीप) : भुंतर पुल को डबल लेन व हाथी थान-बजौरा बाईपास को अतिशीघ्र नहीं बनाया तो आने वाले समय में जाम की समस्या विकराल रूप धारण करने वाली है। जिला कुल्लू के भुंतर में संकरे पुल से लगने वाले जाम ने सबके पसीने निकाल दिए। संकरे पुल की वजह से यहां जाम आम हो गया है। भुंतर में लगने वाले जाम से सब्जियों व फलों के समर सीजन के चलते किसान-बागवान भी परेशान है। वहीं स्थानीय जनता, वाहन चालक, पर्यटक सभी जाम में फंस रहे है। लगातार बढ़ती ट्रैफिक के चलते यह पुल अब वाहनों का बोझ सहन नहीं कर पा रहा है। बार-बार पुल की प्लेटों का अचानक उखड़ जाना किसी बड़ी दुर्घटना को न्योता है। बैली ब्रिज के जाम का नाटक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। सीजन के समय पुल हर बार कृषि-बागवानी के दौरान अड़ंगा डालने की तैयारी में रहता है। कई बार पुल की प्लेटों के टूटने पर किसानों-बागवानों का नुक्सान होता हैं।
PunjabKesari

जनता ने प्रशासन से हाथी थान से बजौरा फोरलेन सड़क निर्माण को तेजी से समाप्त कर सड़क को वाहनों के लिए जल्द चालू करने की मांग की। ताकि ऐसी स्थिति में वाहनों को निकालने के लिए दूसरा विकल्प मिल सके। भुंतर के इस पुल से लगने वाले जाम से स्थानीय लोगों बहुत गुस्सा है। लोगों ने यहां पर बनने वाले नए पुल के निर्माण में हो रही देरी पर फिर से प्रशासन को घेरा है। नए पुल को लेकर यहां सड़क पर जनता उतरी चुकी है। वहीं मामला सियासी स्तर पर भी गर्माया है। लेकिन इसके बावजूद राहत कम मिल रही और पुराना पुल जब चाहे तक धोखा दे रहा है। पिछले मानसून में पुल को अच्छा खासा नुकसान हुआ था और इस बार अगर मानसून रौद्र रूप दिखाता है तो पुल की शामत फिर से आ सकती है।

PunjabKesari

वहीं जाम को बहाल करने में ट्रैफिक पुलिस खूब पसीना बहा रहीं है। जबकि गत दिन पहले मनाली प्रवास पर पधारे माननीय हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश भी इस पुल से गुजर कर मुआयना कर चुके है। पुल की हालत व इससे उत्पन्न होने वाली परेशानी सरकार, प्रशासन से छुपी नहीं है। जनता इस समस्या का हल जल्दी चाहती है। भुंतर डबल लेन पुल के डिजाइन के टेंडर हो चुके हैं। जनता अतिशीघ्र यहां पुल निर्माण चाहती है। ताकि जाम की समस्या से सभी को राहत मिल जाए। वहीं सब्जी मंडी आढ़ती यूनियन के अध्यक्ष विशाल ठाकुर का कहना है कि सीजन टाइम में किसानों-बागवानों को अपने उत्पाद सब्जी मंडी पहुंचाने के लिए हर दिन जाम में परेशान होना पड़ रहा है। समस्या का सरकार व प्रशासन को इसका हल जल्द निकलना चाहिए।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News