निगम की बसों में टक्कर, 8 यात्री घायल

punjabkesari.in Monday, Oct 17, 2022 - 09:07 PM (IST)

भोटा (वर्मा): सोमवार सुबह हमीरपुर से चंडीगढ़-हरिद्वार जा रही बस भोटा के नरैण नगर के पास तीखे मोड़ पर दूसरी बस से टकरा गई, जिसके चलते बस में बैठी 8 सवारियां घायल हो गईं। घायलों को 108 एम्बुलैंस की मदद से भोटा सी.एच.सी. पहुंचाया गया। चिकित्सकों की देखरेख के बाद प्राथमिक उपचार के बाद 5 घायलों को मैडीकल कालेज रैफर कर दिया गया।

यात्रियों में दीप कुमार, शीतल, नीरज, ज्ञान चंद, दिनेश कुमार, शुभम, अजय कुमार और बलविंद्र सिंह की तबीयत बिगडऩे पर मैडीकल कालेज हमीरपुर में रैफर किया गया है। भोटा पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह 4.30 बजे जब हमीरपुर से चंडीगढ़-हरिद्वार जा रही बस नरैण नगर के पास पहुंची तो उसकी हमीरपुर-नालागढ़-कालका की बस के साथ भिड़ंत हो गई। मोड़ पर हुई भिड़ंत में 8 सवारियां घायल हुई हैं जिनका उपचार चल रहा है। दोनों बसों की भिड़ंत में बसें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। भोटा पुलिस के हवलदार सुरजीत सिंह का कहना है कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News