Miss World बनना है शरद सुंदरी पलक का सपना, जीत चुकी यह खिताब

punjabkesari.in Tuesday, Jan 08, 2019 - 10:53 AM (IST)

मनाली: शरद सुंदरी 2019 बनी पलक शर्मा का सपना मिस इंडिया व मिस वर्ल्ड बनना है। 28 प्रतिभागियों को पछाड़ कर शरद सुंदरी बनी पलक दादी जादेश्वरी को अपना आदर्श मानती हैं। शिमला यूनिवर्सिटी से एम.बी.ए. कर रही पलक इससे पहले भी कई सौंदर्य प्रतियोगिताएं जीत चुकी हैं। चंबा जिला के सिहुंता में 1998 में माता सोनू शर्मा व पिता राजीव शर्मा के घर जन्मी पलक शर्मा दुनिया में अपनी सुंदरता व प्रतिभा का लोहा मनवाना चाहती हैं। पलक ने कहा कि उन्हें जब भी समय मिलता है तो वह लोगों को स्वच्छता की ओर प्रेरित करती हैं। 
PunjabKesari

उन्होंने बताया कि उन्हें पहाड़ में ट्रैकिंग करना और नॉनवैज मोमो बहुत पसंद हैं। पलक ने कहा कि दुनिया में उन्हें सबसे सुंदर अपना प्रदेश हिमाचल लगता है। इसलिए उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से प्रदेश की सुंदरता बनाए रखने का आग्रह किया। बता दें कि रविवार देर रात विंटर कार्निवाल में हुई शरद सुंदरी प्रतियोगिता में चंबा की पलक शर्मा ने अन्य सुंदरियों को पछाड़ते हुए शरद सुंदरी-2019 का खिताब अपने नाम कर लिया। कुल्लू की प्राशिका फर्स्ट रनरअप रहीं जबकि आर्य सिंह मंडी को सैकेंड रनरअप चुना गया। फाइनल में 11 सुंदरियों ने भाग लिया।

मिस हिमाचल का खिताब भी जीत चुकी

पलक ने 2017 में आयोजित मिस हिमाचल प्रतियोगिता में मिस हिमाचल का खिताब जीता है जबकि लेह-लद्दाख में 2017 में आयोजित मिस हिमालय प्रतियोगिता जीतकर हिमाचल का नाम रोशन किया। उन्होंने 2018 में धर्मशाला में आयोजित मिस एंड मिस्टर हिमाचल प्रतियोगिता में जज की भूमिका भी निभाई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Related News