Solan: नालागढ़ में एक और 17 वर्षीय लड़की कोरोना पॉजीटिव

punjabkesari.in Monday, Jun 09, 2025 - 10:08 PM (IST)

बीबीएन (शेर सिंह): नालागढ़ में एक और कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया है। अब करीब 17 वर्षीय लड़की कोरोना पॉजिटिव पाई गई है, जिसे स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेशन में रखा है। स्वास्थ्य विभाग ने उक्त लड़की के परिजनों सहित अन्य लोगों के 18 कोरोना टैस्ट किए, जोकि नैगेटिव आए हैं। गौर रहे कि इससे पहले भी नालागढ़ में एक महिला कोरोना पॉजिटिव आई थी, जोकि अब स्वस्थ है। मिली जानकारी के अनुसार, कोरोना पॉजिटिव पाई गई लड़की को जुकाम, खांसी आदि थी।

इसके बाद उसका पहले निजी अस्पताल में कोरोना टैस्ट पॉजिटिव आया और फिर स्वास्थ्य विभाग ने टैस्ट किया, जोकि पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने उक्त लड़की को होम आइसोलेशन में भेज दिया है। खंड चिकित्सा अधिकारी नालागढ़ डॉ. कविराज नेगी ने बताया कि करीब 17 वर्षीय लड़की कोरोना पॉजिटिव पाई गई है, जिसको होम आइसोलेशन में रखा है। उन्होंने बताया कि उक्त लड़की के परिजनों सहित अन्य लोगों के 18 कोरोना टैस्ट किए गए, जिनकी रिपोर्ट नैगेटिव आई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News