Solan: फर्जी ड्रग कंट्रोलर बनकर लाखों रुपए की ठगी मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Aug 05, 2026 - 12:27 PM (IST)

बरोटीवाला (ठाकुर): पुलिस थाना बरोटीवाला में एक फार्मा कंपनी की शिकायत पर फर्जी ड्रग कंट्रोलर बनकर लाखों रुपए की ठगी व रंगदारी मांगने के संदर्भ में मामला दर्ज किया गया था। ​मामले में पुलिस ने सोमवार  को  आरोपी गुरपाल निवासी गांव खोखरा, डाकघर नानकपुर, तहसील कालका, जिला पंचकुला, हरियाणा को गिरफ्तार किया था। ​इसी कड़ी में पुलिस टीम ने मंगलवार को इस  मामले में संलिप्त दूसरे आरोपी प्रिंस निवासी गांव खोखरा, डाकघर नानकपुर, तहसील कालका, जिला पंचकुला, हरियाणा को भी गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस द्वारा अपराध में इस्तेमाल की गई गाड़ी तथा अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों को पहले ही जब्त किया जा चुका है। पुलिस उपाधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ की जाएगी तथा मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News