पर्यटन की दृष्टि से विकसित हो रहा द्रंग : रामस्वरूप

Monday, Nov 11, 2019 - 07:06 PM (IST)

बरोट, (पुरुषोत्तम): राष्ट्रपिता महात्मा गांधी विश्व के प्रेरणा स्रोत हैं। द्रंग विधानसभा क्षेत्र में महात्मा गांधी संकल्प यात्रा के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि पूरे देश में महात्मा गांधी की संकल्प यात्रा निकाली जा रही है ताकि उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जा सके। द्रंग क्षेत्र में विकास करवाने के लिए योजनाओं का खाका तैयार किया जा रहा है और धार्मिक पर्यटन से जोडऩे के लिए काम किया जा रहा है। पराशर, लपास, डैहनासर, बरोट व चौहार घाटी ऐसे क्षेत्र हैं, जिन्हें पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाना है, वहीं रोहतांग टनल बनकर तैयार है और इसे जल्द यातायात के लिए पूरी तरह खोल दिया जाएगा। सांसद ने कहा कि छोटी काशी को नया रूप दिया जा रहा है तथा शिव धाम के निर्माण का कार्य चल रहा है। इस अवसर पर विधायक जवाहर ठाकुर व मंडलाध्यक्ष दलीप सिंह भी उपस्थित थे।

Kuldeep