बैंक की लापरवाही, सजा उपभोक्ता को!
punjabkesari.in Friday, Dec 16, 2016 - 12:22 PM (IST)
सरकाघाट : स्थानीय व्यापारी पिछले 2 महीने से बैंक के चक्कर काट रहा है लेकिन आर.टी.जी.एस. से गलत अकाऊंट में ट्रांसफर राशि का मामला नहीं सुलझ पाया है। बता दें कि अनु कन्फैक्शनरी सरकाघाट का मालिक संतोष गुप्ता दिल्ली की फर्म फन च्वाइस कंपनी के नाम हिमाचल ग्रामीण बैंक की सरकाघाट शाखा से आर.टी.जी.एस. के माध्यम से पैसा भेजता था। इसी तरह 17-8-2016 को भी उसने एक लाख 19 हजार 435 रुपए कंपनी के अकाऊंट नं. 072105000481 में भेजे थे। जब 2 महीने तक पेमैंट बकाया चलने पर इसकी तहकीकात की तो वह पेमैंट किसी और के खाते में गलती से ट्रांसफर हो गई थी। बैंक द्वारा पत्र व्यवहार कर दिल्ली स्थित शाखा से संबंधित व्यक्ति के खाते में जमा राशि को सही खाते में तबदील करने को कहा गया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।