भीषण अग्निकांड, 9 दुकानें व 6 मकान राख

punjabkesari.in Monday, Apr 10, 2023 - 10:57 PM (IST)

बंजार (लक्ष्मण): उपमंडल मुख्यालय बंजार के पुराने बस अड्डे में सोमवार तड़के 2 बजे आग लगने से 9 दुकानें व 4 रिहायशी मकान जलकर राख हो गए, वहीं 5 दुकानों और 2 रिहायशी मकानों को आंशिक रूप से नुक्सान पहुंचा है। प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार इस भीषण अग्निकांड में करीब 2 करोड़ के नुक्सान का आकलन किया गया है, लेकिन प्रभावितों की ओर से करीब 4 करोड़ का नुक्सान बताया जा रहा है। अग्निकांड में करीब एक दर्जन व्यापारियों की रोजी रोटी छिन गई है। बताते चलें कि  नगर पंचायत बंजार के मुख्य बंजार बाजार में अग्निकांड गत रात्रि करीब 2 बजे हुआ। रात्रि गश्त पर तैनात होमगार्ड के प्लाटून कमांडर चंदर सिंह व वीरभद्र सिंह द्वारा इसकी सूचना दमकल व पुलिस विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल कर्मी, स्थानीय लोग व व्यापारी आग पर काबू पाने में जुट गए। हालांकि इस अग्निकांड में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है पर दुकानदारों का सामान पूरी तरह से राख हो चुका है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। डी.सी. आशुतोष गर्ग ने कहा कि घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हंै। सोमवार को फोरैंसिक टीम भी मौके पर पहुंची।

प्रभावितों को प्रदान की फौरी राहत
प्रशासन की ओर से प्रभावितों जी.एस. टेलर दुकानदार को 10 हजार, शिवराज को 20 हजार, रवि बुक शॉप को 10 हजार, कमल किशोर को 20 हजार, पप्पू क्लॉथ हाऊस को 10 हजार, भूपेंद्र शर्मा को 20 हजार, कमल कम्युनिकेशन को 10 हजार, नील कमल क्लॉथ हाऊस को 10 हजार, तिलक राज को 10 हजार, युद्ध राज को 10 हजार, कुर्म दत्त को 10 हजार, नीलकंठ चमन ढाबा को 10 हजार व आंशिक रूप में प्रभावित हुए लोगों श्रवण इलैट्रॉनिक्स को 10 हजार, प्रदीप गुप्ता को 5 हजार, इंद्र इलैक्ट्रॉनिक्स को 5 हजार, जॉनी रैडीमेड 5 हजार, सोनू रैडीमेड 5 हजार व नवल किशोर को 10 हजार की फौरी राहत प्रदान की गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News