Chamba: तीसरे दिन भी नहीं लगा लापता युवक का सुराग, सर्च अभियान जारी

punjabkesari.in Monday, Jun 01, 2026 - 03:43 PM (IST)

बनीखेत (पार्थ): डल्हौजी विधानसभा क्षेत्र के तहत गोली-चौहड़ा-भलेई मार्ग में चौहड़ा डैम के समीप लापता हुए युवक का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। एनएचपीसी के गोताखोर पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से सोमवार को सर्च अभियान चलाया। दिनभर तमाम कोशिश करने के बाद भी युवक नहीं मिल पाया है। शुक्रवार को युवक वाहन लेकर किहार से पंजाब की ओर मुर्गे की सप्लाई लेने जा रहा था, लेकिन चौहड़ा डैम के समीप उसका वाहन सड़क से नीचे गहरी खाई से होता हुआ जलाशय में जा समाया। उसके बाद लगातार युवक की तलाश की गई, लेकिन अब तक कोई पता नहीं चल पाया है।

उधर, डीएसपी डल्हौजी मयंक शर्मा ने बताया कि पुलिस की टीम ने क्रेन की मदद से पिकअप को तलाश कर लिया है तथा उसे बाहर निकाला गया है। विधायक डी.एस. ठाकुर ने बताया कि चौहड़ा डैम में किहार के डांड के युवक की वाहन में हुई दुर्घटना काफी दुखद है। बताया कि इस बारे में एसडीएम डल्हौजी अनिल भारद्वाज से बात की गई है और एनडीआरएफ की टीम की मदद से घटनास्थल पर पहुंच कर युवक को खोजा जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News