बांस से बने उत्पाद जल्द बाजार में मचाएंगे धमाल के साथ पढ़ें बड़ी खबरें

Friday, Mar 08, 2019 - 05:39 PM (IST)

शिमला: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। जयपुर में विक्रमादित्य सिंह की शादी से पहले हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने नाटी डाली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं ने 'बेटी पढ़ाओ बेटा समझाओ' का संदेश दिया है। हमीरपुर में सांसद स्टार खेल महाकुंभ के दूसरे चरण की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने किया। ऊना के बांस से बने उत्पाद जल्द ही बाजार में धूम मचाते दिखाई देंगे। सुंदरनगर में नेशनल हाईवे 21 पर एक मादा तेंदुआ अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर हिमाचल में घटित बड़ी खबरों से हम आपको अवगत कराते हैं-

किन्नौर में महसूस किए गए भूकंप के झटके
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, इससे अभी तक जान-माल की हानि की खबर नहीं है। स्थानीय मौसम विभाग के निदेशक के मुताबिक भूकंप दोपहर 12 बजकर 1 मिनट 56 सेकंड पर आया। भूकंप की तीव्रता 2.8 मापी गई। इन झटकों से भयभीत लोग घरों से बाहर निकल आए।भूकंप का केंद्र किन्नौर में जमीन के अंदर 10 किलोमीटर गहराई में था। भूकंप के झटकों से लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल रहा। बीते 22 फरवरी को भी किन्नौर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

जयपुर में बेटे की शादी से पहले वीरभद्र सिंह ने डाली नाटी
जयपुर में विक्रमादित्य सिंह की शादी से पहले हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने नाटी डाली। जयपुर हिमाचली लोक वाद्ययंत्रों से गूंज रहा है। इस दौरान वीरभद्र सिंह भी नाटी करते नजर आए। बता दें कि शुक्रवार को जयपुर के नारायण पैलेस में पूरे रीति-रिवाज से शादी होगी। मेवाड़ के राजा आज 11 बजे जयपुर के नारायण पैलेस में विक्रमादित्य को तिलक लगाने के लिए आएगा।

Women's Day पर शिमला में मैराथन, जानिए क्या दिया खास संदेश
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं ने 'बेटी पढ़ाओ बेटा समझाओ' का संदेश दिया है और कहा कि आज की युवा पीढ़ी को नशे के दलदल में फंसने से बचाने के लिए सभी को प्रयास करना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा शिमला के रिज मैदान पर मैराथन का आयोजन करवाया गया। जिसमें शिमला शहर के लगभग 700 पुरुष और महिलाओं प्रतिभागियों ने रेस लगाई। इसके अलावा महिलाओं के लिए मटका फोड़ रेस, रसगुल्ला रेस, जलेबी रेस, रस्साकसी और पुरुषों के लिए सुई धागा रेस जैसी खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

Women's Day पर CM जयराम ठाकुर ने महिलाओं को दी बधाई
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने महिलाओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश छोटा राज्य होने के बावजूद भी महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर काफी आगे है। प्रदेश की महिलाएं हर क्षेत्र में अपना भरपूर योगदान दे रही है। प्रदेश सरकार ने भी महिलाओं के कल्याण के अनेक योजनाएं चला रही है जिससे प्रदेश की बेटी किसी भी क्षेत्र में अन्य से पीछे न रहे।

खेल महाकुंभ में शैरी मान ने लगाया संगीत का तड़का
हमीरपुर में सांसद स्टार खेल महाकुंभ के दूसरे चरण की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने किया। खेल महाकुंभ के उद्घाटन पर एक सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय कलाकारों के अलावा मशहूर पंजाबी गायक शैरी मान ने भी अपनी प्रस्तुति पेश कर हमीरपुर की जनता को खूब नचाया।

बांस से बने उत्पाद अब जल्द बाजार में मचाएंगे धमाल
ऊना के बांस से बने उत्पाद जल्द ही बाजार में धूम मचाते दिखाई देंगे। वन विभाग द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लमलेहड़ी के ग्रामीणों को बांस के उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके लिए बाकायदा त्रिपुरा के कारीगर ग्रामीणों को तीन महीने का प्रशिक्षण देकर बांस के उत्पाद बनाने में निपुण बना रहे हैं। ग्रामीण परिवेश में लोगों की आर्थिकी को मजबूत करने के लिए वन विभाग ने ऊना के लमलैहड़ी गांव में लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए पायलट प्रोजेक्ट के लिए चयनित किया है। पंचायत घर लमलैहड़ी में प्रशिक्षुओं को बांस के उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

सुंदरनगर NH-21 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आई मादा तेंदुआ
सुंदरनगर में नेशनल हाईवे 21 पर एक मादा तेंदुआ अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। जिस कारण उसकी मौत हो गई। हादसा वीरवार देर रात जडोल में हुआ। बताया जा रहा है कि जब इस बात का पता स्थानीय लोगों को लता तो उन्होंने इसकी सूचनासलापड पुलिस के चौकी प्रभारी राजेन्द्र ठाकुर और वन विभाग जडोल के फॉरेस्ट गार्ड जगरनाथ को दी।

सोलन का निजी स्कूल बना General Store
हिमाचल में निजी स्कूल लगातार मनमानी कर रहे हैं। वह शिक्षा कम और व्यवसाय में ज्यादा रूची रखते हैं जिसका जीता जागता उदाहरण सोलन के राजगढ़ रोड पर देखने को मिला। जहां स्कूल प्रबंधन परिजनों को विशेष दुकान से किताबें और स्कूल ड्रेस खरीदने के लिए दवाब बना रहा है। जिस पर अभिभावकों ने स्कूल प्रबन्धन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने मीडिया के सामने अपनी लाचारी जाहिर की। उनका आरोप है कि स्कूल प्रबंधन लगातार उनके बच्चों को अच्छा भविष्य देने की एवज में उनका आर्थिक रूप से शोषण कर रहा है। साथ ही उनकी बात न मानने पर बच्चों का भविष्य खराब करने की धमकी दे रहा है। जिस पर वह चाहते है कि प्रदेश सरकार ऐसे स्कूलों पर कड़ी कार्रवाई हो।

यहां बर्फबारी में फंसे लोगों को Air Force ने किया Airlift
भारी बर्फबारी के चलते जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के उदयपुर और कुल्लू में फंसे 55 लोगों को सेना ने एयरलिफ्ट किया। बता दें कि 2 हेलिकॉप्टर 3 दिन से लगातार रेस्क्यू ऑप्ररेशन कर लोगों को एयरलिफ्ट कर रहे हैं। जिससे लाहौल स्पीति से 3 दिन में 90 लोगों को रेस्क्यू कर भुंतर एयरपोर्ट पर पहुंचाया है और भुंतर एयरपोर्ट से 67 लोगों को लाहौल- स्पीति के उदयपुर और स्टिंगिरी हेलिपेड़ पर पहुंचाया है, जिससे एक दर्जन से अधिक मरीजों को गंभीर हालत में एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू कर भुंतर एयरपोर्ट पहुंचाया।

ढोल नगाड़ों के साथ निकली शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब
मंडी में मनाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब शुक्रवार को निकाली गई। इस जलेब में सरकार की तरफ से आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने विशेष रूप से शिरकत की। सबसे पहले उन्हें डीसी आफिस में पारंपरिक पगड़ी पहनाई गई और इसके बाद उन्होंने राज माधव राय मंदिर में जाकर विधिवत रूप से पूजा अर्चना की। इसके बाद राज माधव राय जी की पालकी को मंदिर परिसर से बाहर निकाला गया और उनकी अगुवाई में दूसरी पारंपरिक भव्य शोभायात्रा शुरू हुई। दूसरी शोभायात्रा में जिला के प्रमुख देवी-देवताओं ने अपने देवलुओं संग शिरकत की। 

 
 

kirti