Kangra: हिमाचल प्रदेश का बजट निराशाजनक व जन विरोधी : इन्दु गोस्वामी

punjabkesari.in Monday, Mar 23, 2026 - 04:56 PM (IST)

बैजनाथ: राज्य सभा सांसद इन्दु गोस्वामी ने हिमाचल प्रदेश के बजट को निराशाजनक, जन विरोधी और आम जनमानस से खिलबाड़ करार दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार पर्यटन क्षेत्र को विकसित करने का दाबा करती है लेकिन बजट आबंटन में पर्यटन और ट्रांसपोर्ट क्षेत्र की घोर उपेक्षा की गई है जिससे पर्यटन सैक्टर को नुक्सान होगा और पर्यटन सैक्टर से जुड़े कारोबारी और प्रोफैशनल इसका खमियाजा भुगतेंगे। उन्होंने कहा कि जन हितैषी सरकार का ढिंढोरा पीटने बाली सुक्खू सरकार ने बजट में सामाजिक सेवाओं के लिए उचित प्रावधान नहीं किया है जिसके चलते बृद्धावस्था, अपंग और बिधवा पैंशन की समय पर आयदायगी नहीं हो पाएगी और इसका असर समाज के सबसे निचले हिस्से के लोगों पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण और ग्रामीण विकास योजनाओं के लिए प्रदान किया गया बजट ऊंट के मुंह में जीरा है।

उन्होंने कहा कि देश के सबसे बड़े ग्रामीण प्रधान राज्य में ग्रामीण क्षेत्र की उपेक्षा सत्तारूढ़ दल की मानसिकता को उजागर करती है। उन्होंने कहा कि बजट में बेरोजगार युवकों को रोजगार सृजन के उपयुक्त साधन विकसित करने का कोई प्रयास नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि राजनेताओं और अफसरों के वेतन में केवल अस्थायी कटौती लोगों की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास है। उन्होंने सरकार से फिजूलखर्चे रोकने, भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने और सरकारी धन की बन्दरबांट रोकने का आग्रह किया और व्यापक जनहित में कार्य करने का सुझाव दिया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News