Solan: मखनूमाजरा गोलीकांड का मुख्य आरोपी शिवदत्त पंडित गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Jun 24, 2026 - 11:39 PM (IST)

बद्दी (ठाकुर): बद्दी थाना क्षेत्र के मखनूमाजरा में हुई गोलीबारी की घटना के संबंध में बद्दी पुलिस द्वारा गठित विशेष टीमों ने इस मामले में संलिप्त पाए गए दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया गया था। अब मामले की जांच के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मनप्रीत उर्फ मनु, निवासी किशनपुरा एवं सतीश कुमार उर्फ सतीश चंदेल निवासी माजरा मेहताब, तहसील कालका, जिला पंचकूला हरियाणा को भी गिरफ्तार किया गया।

बद्दी पुलिस की लगातार कार्रवाई और विभिन्न राज्यों में की गई दबिशों के परिणामस्वरूप आज इस मामले के मुख्य आरोपियों में शामिल शिवदत्त पंडित पुत्र चमन लाल निवासी किशनपुरा, डाकघर गुरुमाजरा, तहसील बद्दी को अंबाला क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से मामले में गहन पूछताछ की जा रही है तथा अन्य फरार आरोपियों एवं पूरे षड्यंत्र से जुड़े तथ्यों की जांच जारी है। मामले की पुष्टि एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने दी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News