जंगल में पशु चराने गई महिला से दुष्कर्म का आरोपी बद्दी से गिरफ्तार

Friday, Jul 03, 2020 - 04:11 PM (IST)

सुंदरनगर : मंडी क्षेत्र के सुंदरनगर में एक महिला से दुष्कर्म किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। घटना के समय महिला जंगल में पशु चराने के लिए गई थी, तभी आरोपी युवक ने उसके साथ दुराचार किया। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटनाक्रम में उपमंडल के निहरी में एक 31 वर्षीय महिला के साथ 28 वर्षीय युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर युवक को बद्दी से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार उपमंडल के निहरी क्षेत्र में एक गांव की महिला जंगल में पशु चराने के लिए गई हुई थी। 

इसी दौरान पीड़िता के साथ उसके गांव के ही एक युवक द्वारा दुष्कर्म किया गया। वहीं दुष्कर्म के करने के बाद भी युवक नहीं माना और महिला को उसके व्हाट्सएप नंबर पर अश्लील मैसेज भेजने और जान से मारने की धमकियां देनी शुरू कर दी। पीड़िता के बयान के आधार पर बीएसएल पुलिस ने दुराचार का मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल करवाकर आरोपी को बद्दी के समीप मानपुरा से हिरासत में ले लिया है। आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अपना मोबाईल फोन बंद कर दिया था। लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी के परिजनों और मित्रों से लोकेशन ट्रेस कर उसे मानपुरा से हिरासत में ले लिया गया है। 

मामले की पुष्टि करते हुए बीएसएल कॉलोनी थाना प्रभारी प्रकाश चंद मिश्रा ने कहा कि पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 506 और 354-डी के तहत मामला दर्ज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पीड़िता का मेडिकल करवाकर कोर्ट के समक्ष बयान दर्ज करवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में आरोपी को बद्दी के मानपुरा से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
 

Edited By

prashant sharma