दिवाली से पहले रोशनी से जगमगाया बड़ा भंगाल

punjabkesari.in Wednesday, Nov 03, 2021 - 10:23 PM (IST)

बैजनाथ (ब्यूरो): दुर्गम घाटी बड़ा भंगाल को चम्बा के रास्ते पैदल रोशन करने गई बड़ा भंगाल के प्रधान मनसा राम भंगालिया के नेतृत्व में तकनीकी विद्युत कर्मचारियों की टीम बड़ा भंगाल को रोशन कर सकुशल नयाग्रां पहुंच गई है। बड़ा भंगाल के प्रधान मनसा राम भंगालिया ने उनके गांव को मुख्यमंत्री द्वारा दिवाली पर दिए गए उपहार के बारे में खुशी जाहिर करते हुए बताया कि उनकी टीम बड़ा भंगाल को आवश्यकता अनुसार जगमग कर वापस लौटी है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस गांव में विद्युत व्यवस्था न होने का पता चलने पर तुरंत संज्ञान लेते हुए यहां पर आवश्यक विद्युत आपूर्ति का प्रबंधन किया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग लगभग 11 वर्षों से कर रहे थे। अब लोगों की यह चिर परिचित मांग पूरी हो गई है, वह भी दिवाली से ठीक दो दिन पहले। अब बड़ा भंगाल को सड़क मार्ग से जोड़ना प्रशासन के लिए एक चुनौती है। प्रधान मनसा राम भंगालिया ने मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक मुल्ख राज प्रेमी, बोर्ड के अध्यक्ष आरडी धीमान व विद्युत विभाग के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार जताया है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News