हिमाचल में जानलेवा हुआ Scrub Typhus, 8 वर्षीय बच्ची की ली जान

Tuesday, Aug 06, 2019 - 08:54 PM (IST)

शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्क्रब टाइफस ने गंभीर रूप धारण कर लिया है। आई.जी.एम.सी. में फिर स्क्रब टाइफस से एक बच्ची की मौत हो गई है। यह 8 वर्षीय बच्ची लक्कड़ बाजार शिमला की रहने वाली थी। 3 दिन पहले बच्ची को उपचार के लिए आई.जी.एम.सी. लाया गया था। वहीं स्क्रब टाइफस के 2 मामले पॉजीटिव आए हैं। आई.जी.एम.सी. में अभी तक 500 से अधिक टैस्ट करवाए गए हैं, जिनमें से 15 मामले अभी तक स्क्रब टाइफस के पॉजीटिव आए हैं। चिकित्सकों का कहना है कि अगर कोई व्यक्ति घास काटता है तो वह अस्पताल में आने पर जरूर बताए।

Vijay