विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम का हिस्सा बनी अविनाश राय खन्ना की ये पुस्तक

Tuesday, Oct 05, 2021 - 05:33 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): रैडक्रॉस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना द्वारा लिखित पुस्तक समाज चिंतन को केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के अलावा पूर्व जीएनए विश्वविद्यालय पंजाब, रैत बाहरा विश्वविद्यालय पंजाब, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय पंजाब, लवली प्रोफैशनल विश्वविद्यालय पंजाब एवं तांतिया विश्वविद्यालय राजस्थान ने अपने पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया है। इस पुस्तक को समाज शास्त्र विभाग के पाठ्यक्रम की विषय वस्तु में शामिल किया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, महामंत्री त्रिलोक कपूर, त्रिलोक जम्वाल एवं राकेश जम्वाल ने इसके लिए लेखक एवं प्रदेश भाजपा प्रभारी के प्रयासों की सराहना की है।

यह पुस्तक हिंदी, अंग्रेजी और पंजाबी भाषा में उपलब्ध है। हाल ही में विधि और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने इस पुस्तक का अंग्रेजी संस्करण जारी किया है। इससे पहले पुस्तक के पंजाबी संस्करण को जारी किया गया था। अविनाश राय खन्ना ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर, पूर्व राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय एवं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भी यह पुस्तक भेंट की है। पुस्तक में लेखक की तरफ से समाज में सामाजिक समस्याओं एवं मुद्दों और उसके समाधान के प्रयासों का चित्रण किया गया है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay