नाहन में 23 करोड़ की लागत से बनेगा ऑडिटोरियम, राजीव बिंदल ने किया भूमिपूजन

punjabkesari.in Wednesday, Nov 04, 2020 - 03:54 PM (IST)

नाहन (सतीश): सिरमौर जिला के मुख्यालय नाहन में 23 करोड़ रुपए की लागत से ऑडिटोरियम का निर्माण होगा। बुधवार को विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने भूमिपूजन कर निर्माण का कार्य शुरू किया। ऑडिटोरियम भवन का निर्माण ऐतिहासिक फाऊंड्री परिसर में किया जा रहा है। सांस्कृतिक गतिविधियों के मद्देनजर हिमाचल प्रदेश में भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा सभी जिला स्तर पर इस तरह के ऑडिटोरियम का निर्माण किया जा रहा है। डॉ. बिंदल ने कहा कि यह ऑडिटोरियम जहां सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े लोगों के लिए मददगार साबित होगा, वहीं इसमें विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े छात्रों की सांस्कृतिक गतिविधियां भी आसानी से हो पाएंगी। उन्होंने कहा कि इस ऑडिटोरियम में संस्कृति पर रिसर्च करने वाले लोगों के लिए ठहरने की भी व्यवस्था की जाएगी ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के मकसद से करोड़ों रुपए का बजट खर्च किया जा रहा है। उधर, साहित्य क्षेत्र से जुड़े लोगों ने ऑडिटोरियम निर्माण के लिए सरकार का आभार जताया है। साहित्यकारों ने कहा कि ऑडिटोरियम का निर्माण होने से उन्हें लाभ मिलेगा क्योंकि इसकी सुविधा नाहोने से उन्हें पहले कई प्रकार की परेशानियां सामने आती थीं लेकिन अब किसी भी तरह के कार्यक्रम यहां आसानी से आयोजित हो पाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News