स्कूल से घर लौट रही छात्रा को अगवा करने की कोशिश, पुलिस जांच में जुटी

punjabkesari.in Thursday, Jun 20, 2019 - 08:57 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश): घुमारवीं क्षेत्र के एक गांव में स्कूल से घर लौट रही नाबालिग लड़की को अज्ञात लोगों द्वारा अगवा की कोशिश की गई। घटना उस समय पेश आई जब उक्त नाबालिग लड़की अन्य बच्चों के साथ स्कूल से घर जा रही थी तो रास्ते में 2 युवकों ने उसे अगवा करने की कोशिश की। इस दौरान लड़की के कपड़े भी फट गए। वहीं साथ घर लौट रहीं अन्य लड़कियों द्वारा शोर मचाने पर विपरीत दिशा से आ रही एक टैक्सी के चालक ने उन दो युवकों के चंगुल से उक्त लड़की को बचाया। घर पहुंचते ही लड़की ने आपबीती परिजनों को सुनाई, जिस पर लड़की की मां ने घुमारवीं थाना मे रिपोर्ट दर्ज करवार्ई है।

अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

लड़की की मां की शिकायत पर घुमारवीं पुलिस थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। डी.एस.पी. राजेंद्र कुमार जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि क्षेत्र में नाबालिग लड़की को अज्ञात लोगों द्वारा अगवा करने की कोशिश का मामला सामने आया है, जिस पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News