ABVP के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बने हिमाचल के आशीष चौहान

Tuesday, Nov 26, 2019 - 10:29 AM (IST)

शिमला (ब्यूरो): अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 65वां राष्ट्रीय अधिवेशन 22 से 25 नवम्बर को आगरा में संपन्न हुआ। इसमें शिमला जिला के रोहडू के एक छोटे से गांव से संबंध रखने वाले आशीष चौहान को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। आशीष चौहान उत्तर भारत से विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बनने वाले पहले व्यक्ति हैं इसलिए यह पूरे प्रदेश और पूरे उत्तर भारत के लिए हर्ष का विषय है।

इससे पूर्व आशीष चौहान वर्ष 2017-2019 तक विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री रह चुके हैं। वर्ष 2003 से विद्यार्थी परिषद के सक्रिय कार्यकत्र्ता रहे हैं। आशीष राजकीय महाविद्यालय सीमा रोहड़ू में छात्र संघ अध्यक्ष, जिला संयोजक, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष, मंत्री जिला संगठन मंत्री राष्ट्रीय मंत्री, अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान कार्य ङ्क्षथक इंडिया के संयोजक, मुंबई महानगर संगठन मंत्री आदि विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। आशीष चौहान युवा, कुशल, बुद्धिजीवी होने के साथ-साथ प्रखर वक्ता भी हैं।

इसके साथ-साथ डा. नागेश ठाकुर को विशेष आमंत्रित सदस्य, हेमा ठाकुर को राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, कौल नेगी को प्रांत संगठन मंत्री हिमाचल प्रदेश, आशीष शर्मा को सोशल मीडिया राष्ट्रीय सह-संयोजक और डा. नितिन व्यास, धनदेव ठाकुर, कोमल वेकटा, अंकित चंदेल को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व प्रीति नेगी को राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य बनाया गया। प्रीति नेगी अभी तक पालमपुर जिला संगठन मंत्री थीं, अब उनका केंद्र नागपुर रहेगा।

Edited By

Simpy Khanna