20 हजार की राशी को छीन कर फरार हुए 5 युवक गिरफ्तार

Monday, Oct 21, 2019 - 04:58 PM (IST)

रिकांगपिओ (स.ह.): जिला पुलिस अधीक्षक एस.आर. राण ने बताया कि जिले के सांगला मे गत दिनों एक व्यक्ति से 20 हजार रुपए की राशी को छीन कर फरार हुए पांच युवकों को पुलिस विभाग की मुस्तेदी के चलते गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें 20 वर्षीय राजू कुमार पुत्र अमरिक सहानी, 28 वर्षीय विनय सहनी पुत्र भरत सहानी, 25 वर्षीय चंदन सहानी पुत्र भोली सहानी, 30 वर्षीय रंजन सहानी पुत्र लाल बहादुर सहानी तथा 25 वर्षीय विवेक सहानी शामिल है। बताया गया है कि पांचों बिहार राज्य से संबंध रखते है तथा इन्होंने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।
 

kirti