महिला ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत

punjabkesari.in Tuesday, Jun 12, 2018 - 12:31 AM (IST)

अर्की : पुलिस थाना दाड़लाघाट के अंतर्गत पति द्वारा पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात कांता देवी गांव चांबा डाकघर नवगांव ने जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। थोड़ी देर बाद उसकी बेटी ने कमरे में जाकर देखा तो वह बेहोश पड़ी थी। बेटी ने परिवार के अन्य सदस्यों को इस बारे बताया। परिजन महिला को दाड़ला अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे आई.जी.एम.सी. शिमला रैफर कर दिया गया। उसकी सोमवार को आई.जी.एम.सी. शिमला में मृत्यु हो गई। डी.एस.पी. अमित शर्मा ने बताया कि पति के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है तथा आगामी कार्रवाई की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kuldeep

Recommended News

Related News