दीवार ढहने से दो बच्चों की मौत

punjabkesari.in Tuesday, Aug 15, 2023 - 12:51 AM (IST)

अर्की (सुरेन्द्र): ग्राम पंचायत साई के चलोग गांव में बारिश से एक गरीब परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट गया है। बीती रात को हुई बारिश से एक कच्चे घर की दीवार ढहने से दो बच्चों की मौत हो गई। तहसीलदार अर्की रमन ठाकुर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात को बारिश होने के कारण साई पंचायत के चलोग निवासी जगदीश के कच्चे मकान की पिछली दीवार गिर गई, जिसकी वजह से जगदीश का बेटा यादव (14) व उसकी भान्जी तमन्ना (21) की मिट्टी के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। तमन्ना पुत्री रणजीत गांव नाल (रामशहर) की रहने वाली है, जो अपने नौनिहाल आई हुई थी। प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर दोनों मृतकों के परिवारों को 25-25 हजार रुपए की सहायता दी है। इसके साथ ही मकान के हुए नुक्सान का आकलन किया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News