शादी का झांसा देकर करता रहा दुराचार

punjabkesari.in Monday, Apr 02, 2018 - 09:36 PM (IST)

अर्की : पुलिस थाना अर्की के अंतर्गत एक महिला के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का मामला दर्ज किया गया है। डी.एस.पी. अमित शर्मा ने मामला दर्ज किए जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि एक गांव की एक महिला ने कंधर गांव के एक व्यक्ति पर आरोप लगाया कि यह व्यक्ति वर्ष 2012 से उसका शारीरिक शोषण करता आ रहा है तथा शादी के लिए टालमटोल कर रहा है। महिला ने आरोप लगाया कि जब उससे शादी की बात की जाती है तो वह उसके साथ मारपीट करता है। डी.एस.पी. ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kuldeep

Recommended News

Related News