विकासोन्मुखी है जयराम सरकार का बजट, हिमाचल को मिलेगी नई दिशा व दशा : अनुराग ठाकुर

Friday, Mar 04, 2022 - 07:31 PM (IST)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने भी सराहा बजट
शिमला (ब्यूरो):
केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल सरकार द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए पेश किए 51365 करोड़ के बजट को एक संतुलित, सर्वस्पर्शी एवं सर्वहितकारी बजट बताते हुए इसे हिमाचल को नई दिशा दशा देने वाला बजट बताया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार द्वारा पेश किया गया यह बजट विकासोन्मुखी है। इस बजट में कर्मचारियों, कारोबारियों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों समेत समाज के सभी वर्गों का ध्‍यान रखने का पूरा प्रयास किया गया है। इस बजट से हिमाचल के हर वर्ग का सशक्तिकरण होगा और प्रदेश के विकास मे भागीदारी का पूरा अवसर मिलेगा। उन्होंने इस बजट के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को बधाई दी है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने पहाड़ी प्रदेश के विकास के लिए हरसम्भव कदम उठाए हैं। हर बार की तरह इस बार के भी केंद्रीय बजट में मोदी सरकार ने हिमाचल का विशेष ध्यान रखने का काम किया था जोकि मोदी के हिमाचल के प्रति विशेष स्नेह को दिखाता है। उधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने भी सरकार के बजट की सराहना की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए एक बेहतरीन बजट प्रस्तुत किया है, यह बजट शानदार एवं जानदार है, जिसमें हर वर्ग का ध्यान रखा गया है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay