हिमाचल को मिला अपना पहला विज्ञान केंद्र, अनुराग ठाकुर ने किया लोकार्पित

punjabkesari.in Saturday, May 14, 2022 - 11:36 PM (IST)

पालमपुर (भृगु): हिमाचल को अपना पहला विज्ञान केंद्र प्राप्त हुआ है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस विज्ञान केंद्र का पालमपुर में लोकार्पण किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पालमपुर विज्ञान केंद्र जल्द ही हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए गुणवत्तापूर्ण सूचना प्रदान करने के लिए एक नया लोकप्रिय गंतव्य होगा और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में छात्रों की घटती रुचि को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान परिषद ऐसी योजना तैयार करे, जिसके अंतर्गत विज्ञान के प्रति लोगों को जागरूक किया जा सके। उन्होंने कहा कि भारत कभी विज्ञान के क्षेत्र में विश्व गुरु रहा है। उन्होंने केंद्र में तारामंडल जैसी नई सुविधाएं जोड़े जाने का सुझाव भी दिया। 

इस अवसर पर सांसद किशन कपूर, विधायक आशीष बुटेल, रविंद्र रवि धीमान, संस्कृति मंत्रालय के संयुक्त सचिव लिली पांडेय, विज्ञान संग्रहालय परिषद के महानिदेशक केडी चौधरी, राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र के निदेशक डी. रामा शर्मा, संस्कृति मंत्रालय के उप सचिव अभिषेक नारंग, महापौर पूनम बाली, पूर्व मंत्री रविंद्र सिंह रवि, पूर्व विधायक प्रवीण कुमार, वूल फैडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर, कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक घनश्याम शर्मा, पर्यटन प्रकोष्ठ के संयोजक विनय शर्मा, जिला भाजपा महामंत्री देवेंद्र राणा, रविंद्र शर्मा, डीसी डाॅ. निपुण जिंदल कांगड़ा और जनपद पुलिस प्रमुख डाॅ. खुशहाल शर्मा सहित कई अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे। 

विधायक आशीष बुटेल ने पालमपुर में विज्ञान केंद्र के लोकार्पण के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के प्रति आभार व्यक्त किया वहीं उन्होंने इस केंद्र को पालमपुर में स्थापित करने के लिए तत्कालीन केंद्रीय संस्कृति मंत्री चंद्रेश कुमारी, तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में यूपीए सरकार के समय इस विज्ञान केंद्र की आधारशिला रखी गई थी।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News