ऊना के बाथू में पटाखा फैक्टरी हादसे पर अनुराग ठाकुर व सुरेश कश्यप ने जताया दुख

Tuesday, Feb 22, 2022 - 07:15 PM (IST)

शिमला/ऊना (योगराज/विशाल): केंद्रीय सूचना प्रसारण व खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने ऊना टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र के बाथू में पटाखा फैक्टरी में हुए हादसे पर दुख जताया है। अनुराग ठाकुर एवं सुरेश कश्यप ने घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ व दुर्घटना में जान गंवाने वाले मृतकों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र के ऊना जिले के टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र के बाथू में पटाखा फैक्टरी में आग लगने से हुई दुर्घटना अत्यंत दुखद है। इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी मृतकों के परिजनों के प्रति वह संवेदनाएं प्रकट करते हैं। प्रशासन पूरी तत्परता के साथ राहत व बचाव कार्यों में लगा हुआ है। स्थिति पर पूरी गम्भीरता के साथ नजर रखी जा रही है। उन्होंने कामना प्रकट की दुर्घटना में घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay