अंकुश घोष बने वाल्मीकि महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष

Tuesday, Jan 29, 2019 - 09:52 AM (IST)

मंडी (नीरज): राज्य स्तरीय वाल्मीकि महासंघ के चुनाव राजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में महर्षि बाल्मिकी मंदिर परिसर मंडी में प्रदेश भर से आए जिला प्रधानों व अन्य प्रतिनिधियों की सभा में सर्वसम्मति से संपन्न हुए। इसमें अंकुश घोष को प्रदेशाध्यक्ष चुना गया। वरिष्ठ उपप्रधान ब्रजेश चावरिया जिला कुल्लू को चुना गया जबकि महासचिव जिला कांगड़ा के दीपक लहोरवी को बनाया गया। प्रीतम चंद रैना चंबा को उपाध्यक्ष बनाया गया। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि जल्दी ही पूरी कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया जाएगा।




 

Ekta