राम सुभग सिंह नए मुख्य सचिव, अनिल खाची बने राज्य चुनाव आयुक्त

Thursday, Aug 05, 2021 - 03:13 PM (IST)

शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव अनिल खाची अब नए राज्य चुनाव आयुक्त होंगे। उनकी जगह राम सुभग सिंह को हिमाचल प्रदेश का मुख्य सचिव बनाया गया है। बताया जा रहा है कि राम सुभग सिंह को संघ से नजदीकियों का लाभ मिला है। इसके अलावा बीजेपी के बड़े नेता भी राम सुभग सिंह की पैरवी कर रहे थे। जबकि अनिल खाची को पी मित्रा की जगह राज्य निर्वाचन आयोग का आयुक्त लगाया गया है। 1986 बैच के आईएएस अधिकारी अनिल खाची पहली जनवरी 2020 को हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव बने थे। डेढ़ साल से ज्यादा मुख्य सचिव पद पर रहे। अनिल खाची डेढ़ साल बाद सेवानिवृत्त होंगे। इस नियुक्ति के बाद अनिल खाची पर सबकी निगाहें रहेंगी। क्योंकि अनिल खाची की छवि ईमानदार अफसरों में आती है। हाल ही में मंत्री के साथ झगड़े की खबरें भी मीडिया में सामने आई थी। मुख्य सचिव को बदलने का मामला आज विधानसभा के मानसून सत्र में भी गूंजा। विपक्ष की तरफ से विधानसभा में शिमला से संबंध रखने वाले मुख्य सचिव अनिल खाची को हटाने का मामला प्वाइंट ऑफ आर्डर के तहत उठाया गया।
 

Content Writer

prashant sharma