चलती बस का दरवाजा खुलने से दो लड़कियां जख्मी, एक की मौत

punjabkesari.in Monday, Mar 01, 2021 - 10:17 PM (IST)

आनी: निरमंड खंड के अंतर्गत बागीपुल के साथ एक चलती निजी बस की खिड़की खुलने से दो लड़कियां बाहर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गईं, जिसमें एक की मौत हो गई। डी.एस.पी. आनी रविंद्र नेगी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि निरमंड खंड के अंतर्गत ठारला से रामपुर रूट पर प्रात: 9 बजे चलने वाली यामहा बस सॢवस की (नं. एच.पी. 35बी 7602) बस में दवाह नामक स्थान पर दो लड़कियां बागीपुल के लिए बैठीं। इसी बीच तीन कि.मी. आगे पहुंचते ही छबीर कंैची के पास चलती बस का दरवाजा अचानक खुला और दवाह निवासी दो लड़कियां बाहर सड़क पर गिर गईं, जिन्हें शीघ्र उपचार के लिए निरमंड अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टर ने एक लड़की को मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान संध्या (20) पुत्री रोशन लाल निवासी दवाह निरमंड के रूप में हुई है, जबकि अस्पताल में दाखिल लड़की दीपा पुत्री बिहारी लाल भी दवाह गांव की निवासी है।

डी.एस.पी. ने बताया कि दोनों लड़कियां बागीपुल में सिलाई सैंटर में सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण ले रही थीं। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है और बस चालक व परिचालक को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, प्रशासन ने मृतका के परिजनों को 10 हजार रुपए और घायल को 2 हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान की है। इस घटना पर आनी के बिधायक किशोरीलाल सागर ने गहरा दुख व्यक्त किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News