9 दिनों के बाद क्रमिक भूख हड़ताल समाप्त

Friday, Feb 08, 2019 - 11:16 PM (IST)

आनी (शिव): विधानसभा क्षेत्र की 58 ग्राम पंचायतों के जलवाहक, दैनिक भोगी यूनियन के सदस्यों ने अपनी नियमित करने की मांग को लेकर क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की हुई थी। जलवाहक यूनियन के प्रधान राम लाल, धनी राम, बलवीर, रूपदासी व राजू देवी आदि ने बताया कि आनी-निरमंड के जलवाहकों ने 9 दिनों तक लगातार क्रमिक भूख हड़ताल की है। यूनियन ने सरकार से मांग की है कि आनी-निरमंड के जलवाहकों को जल्द नियमित किया जाए और सभी मांगें जल्द पूरी की जाएं। इस बारे यूनियन के सदस्य स्थानीय विधायक किशोरी लाल सागर की अध्यक्षता में हिमाचल के शिक्षा मंत्री से भी मिले, जिस पर उन्हें प्रदेश सरकार ने उनकी मांग पूरी करने का आश्वासन दिया है।

एस.डी.एम. ने जूस पिलाकर करवाया अनशन बंद

 शुक्रवार को एस.डी.एम. आनी चेत सिंह स्वयं राजा रघुबीर सिंह मैदान गए, जहां पर 9 दिनों से जलवाहक भूख हड़ताल पर बैठे हुए थे, उनसे मिले और सभी को जूस पिलाया तथा सरकार की ओर से जलवाहकों को अनशन बंद करने का आग्रह किया। एस.डी.एम. ने कहा कि जलवाहकों की मांगें सरकार तक भेज दी गई हैं और सरकार उन्हें जल्द पूरा करेगी। इस अवसर पर जलवाहक यूनियन के प्रधान राम लाल, प्रकाश, भाग चंद, रामदास, संतोष कुमार और उगम राम आदि सदस्य मौजूद थे।

 

Kuldeep